राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का प्यार, खूंटी में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

Updated:
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर्व में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को महिलाओं ने बांधी राखी | Prabhat Khabar Network

खूंटी और रनिया में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की.

विज्ञापन

खूंटी. भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुबह से ही बहनें तैयारी में जुट गयी. सुबह स्नान-ध्यान कर बहनों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना किया. इसके बाद घर में अपने भाई की आरती उतारी और कलाई में राखी बांधा. भाई को तिलक लगाया और उसे मिठाई खिलाया. भाईयों ने भी बहनों को हमेशा रक्षा करने का भरोसा दिया और उपहार दिया. पूरे जिले में रक्षाबंधन को लेकर दिनभर चहल-पहल रही. राखी और मिठाई की दुकानों में भीड़ लगी रही. वहीं शादी-षुदा बहनें अपने भाईयों के पास गयीं. कई भाई भी अपनी बहनों के पास गये. रक्षाबंधन को लेकर पूरे दिन जिले में उत्साह का माहौल बना रहा. छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक सभी राखी के उत्साह में नजर आये. परिवारों में भी खुशी का माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

रनिया में रक्षाबंधन को लेकर रहा उत्साह का माहौल

रनिया प्रखंड में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. रक्षाबंधन त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी. रनिया सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में बहनों ने पूजा-अर्चना कर अपने भाईयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा. सभी ने जन्म-जन्म तक सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया. सभी ने घर के बूढ़े-बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. पूरे दिन लोगों ने रक्षा बंधन का त्योहार मनाया. बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola