मतदाता सूची में गलती है तो अभी मौका, खूंटी में 14 अक्टूबर तक होगा निस्तारण
दावा और आपत्तियों का सत्यापन करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
खूंटी में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत दावा-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है. उपायुक्त ने बताया कि यह कार्य 14 अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा.
खूंटी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो जावेद हुसैन के नेतृत्व में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया चल रही है.
आपके शहर में
इसी क्रम में नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया, दावा-आपत्तियों के निस्तारण व मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इसके तहत सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्राप्त दस्तावेजों का निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सत्यापन कर रहे हैं.
उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने बताया कि एसआइआर के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 14 अक्तूबर तक चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए