खूंटी: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा गोविंदपुर मंडल ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

Dr Shyama Prasad Mukherjee: खूंटी के जरियागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

कर्रा से सगीर अहमद की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Dr Shyama Prasad Mukherjee: भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल द्वारा मंगलवार को खूंटी के जरियागढ़ में मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह की अगुवाई में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण किया. 

राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान: विनय गुप्ता 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प को लेकर संघर्ष किया और राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका जीवन आज भी युवाओं और राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे डॉ मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं.

डॉ मुखर्जी के आदर्श आज भी देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं 

मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा. उनके आदर्श और विचार आज भी देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा देवी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जो त्याग और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा. 

ये लोग रहे मौजूद 

मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा देवी, पंचानंद दास, जगरनाथ साहू, नारायण नायक, राधामोहन सिंह, कामेश्वर दास, बीरेंद्र साहू, मधुसूदन साहू, नंदकुमार सिंह, बलभद्र साहू, मनिउल्लाह खान, बिनन सिंह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले

यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई महिलाओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola