पेयजल और बिजली के लिए भाजपा का प्रदर्शन 12 को
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 10 May 2026 7:28 PM
भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी.
खूंटी. भारतीय जनता पार्टी खूंटी जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी. प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय और तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा उपस्थित हुए. बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी. वहीं 12 मई को उपायुक्त कार्यालय के समीप पेयजल और बिजली को लेकर धरना प्रदर्शन तथा आक्रोश प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वहीं 23 और 24 मई को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का भी निर्णय गया. कार्यक्रम का महामंत्री निखिल कंडुलना और धन्यवाद ज्ञापन रूपेश जायसवाल ने किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो, नगर पंचायत की अध्यक्ष रानी टूटी, गंदौरी गुड़िया, जगन्नाथ मुंडा, लक्ष्मी देवी, संतोष त्रिपाठी, प्रियंक भगत, कंचन सिंह, गोपाल स्वर्णकार, लीलावती देवी, अनूप साहू, दिनेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 23-24 मई कोB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










