कर्रा में मंडा मेला का किया गया आयोजन
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 10 May 2026 7:44 PM
लोदरो मंडा पूजा महा समिति के तत्वावधान में मंडा मेला का आयोजन किया गया.
कर्रा. कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी टंगरा टोली में रविवार को लोदरो मंडा पूजा महा समिति के तत्वावधान में मंडा मेला का आयोजन किया गया. खूंटी विधायक राम सूर्या मुंड़ा ने फीता काट कर उद्घाटन कर किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजकर रखने के लिए सरकार ढ़ोल नगाड़ा व मांदर वितरण कर रही है. योग्य लाभुक इसका लाभ उठायें. मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कलाकारों ने नागपुरी और आधुनिक गीत पेश किये. कार्यक्रम में समाजसेवी नगेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, संजय केरकेट्टा, महेश सिंह, दिलीप बड़ाईक, बमरजा पंचायत मुखिया अनूप कुजूर, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संदीप हेरेंज, जीवन मुंडा, सनातन मुंडा, जीवन तिर्की, आयोजन समिति के अध्यक्ष अजित मुंडा, सोमा मुंडा, सुनील खलखो, अशरफ उरांव, संजय मुंडा, सोहन मुंडा, रामजीत उरांव, प्रेम होरो, विनोद मुंडा, जागरण मुंडा, विनीत होरो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










