Bokaro: शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने का निर्देश, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

सिटी डीएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

Bokaro: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बोकारो पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. प्रशासन ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Bokaro: बोकारो शहरी क्षेत्र में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. नेतृत्व सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने किया. फ्लैग मार्च में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों ने आमलोगों से शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने की जरूरत है. असमाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. किसी भी अनहोनी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें. संदिग्ध वस्तुओं को हाथ नहीं लगाये. संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में दिखाई दे तो थाना प्रभारी को तुरंत सूचना दें.

फ्लैग मार्च में ये अधिकारी थे शामिल

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सेक्टर चार, सेक्टर तीन, सेक्टर दो, सेक्टर वन, दुंदीबाद बाजार, हरला थाना क्षेत्र के करमाटांड, हरला मोड़, बास्तेजी सहित अन्य स्थानों पर पुलिस अधिकारियों व जवानों की टीम ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च में सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, हरला इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, सेक्टर छह इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, चीरा चास थाना प्रभारी रवि नारायण झा, चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल सहित थाना में पदस्थापित जवान शामिल थे.

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में एएसपी, बीडीओ, सीओ, विभिन्न थाना के इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला.

ये भी पढ़ें…

न नौकरी, न निष्पक्ष परीक्षा, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां; बोकारो में कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

बोकारो में नशा मुक्ति अभियान, साइकिल रैली से दिया जागरूकता का संदेश 

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola