खूंटी पुलिस ने छापामारी कर जब्त किये छह लाख नकद व सवा पांच किलो अफीम

Updated at : 29 Jun 2017 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी पुलिस ने छापामारी कर जब्त किये छह लाख नकद व सवा पांच किलो अफीम

खूंटी : खूंटी पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर आज एक शख्स को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने छह लाख रुपये मूल्य का सवा पांच किलो गीला अफीम एवं छह लाख रुपये नकद बरामद किया. खूंटी एसपी के निर्देश पर खूंटी के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अनुराग राज के नेतृत्व में एक दल […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर आज एक शख्स को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने छह लाख रुपये मूल्य का सवा पांच किलो गीला अफीम एवं छह लाख रुपये नकद बरामद किया. खूंटी एसपी के निर्देश पर खूंटी के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अनुराग राज के नेतृत्व में एक दल गठित कर गुरुवार सुबह पौने दस बजे उसकी गिरफ्तारी की गयी है. उक्त व्यक्ति के पास से विभिन्न बैंकों के पांच एटीएम सह डेविट कार्ड एवं हुंडई आइ 20 कार भी जब्त की गयी है.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी थाना क्षेत्र के मार्टिन बंगाल मैदान के पास से होते हुए रांची की ओर एक हुंडई आइ – 20 कारसेजाते हुए लोगों को रोका. इस दौरान उस पर सवाल तीन में दो आदमी भाग गये. रवींद्र महतो नामक एक शख्स पुलिस की पकड़ में आया जिसने पिता का नाम कैलाश दांगी व पता, तेतरिया, पत्थरगड़ा, चतरा बताया. उसने मौके से भागने वाले अपने दो साथियों का नाम राउत लोहरा एवं चलीतर दांगी बताया. उसने राउत लोहराको सायको, पिडीहातु, मुरहू,खूंटी का रहने वाला व चलीतर दांगीको गिद्धौर, चतरा का रहने वाला बताया.

पकड़ में आने के बाद रवींद्र महतो की तलाशी लेने पर उसके पास से नकदी व झोले में अफीम बरामद हुआ. इस अभियान में खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणबीर सिंह, खूंटी के थाना प्रभारी अहमद अली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का आवास गार्ड एवं खूंटी थाना का रिजर्व गार्ड शामिल थे.

दुमका : आठ वर्षीया बच्ची के अपहरण व हत्या के बाद ग्रामीणों ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola