रांची से इंडिगो की 12 फ्लाइट रद्द, 6 विमान लेट, रांची से कोलकाता का किराया 55 हजार रुपए

Indigo Flight News
Indigo Flight News: रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द और लेट होने की वजह से यात्रियों ने इंडिगो के काउंटर पर हंगामा किया. यात्रियों का कहना था कि उन्हें पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गयी कि विमान रद्द कर दिया गया है. एयरपोर्ट आने पर भी डिस्प्ले बोर्ड पर विमान रद्द होने की सूचना नहीं दर्शायी गयी. एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने और चेकिंग के दौरान बताया गया कि विमान रद्द कर दिया गया है.
Table of Contents
Indigo Flight News: देशभर में भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने या फिर विलंब होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी हुई. इंडिगो ने ऑपरेशनल परेशानियों की वजह से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 12 फ्लाइट रद्द कर दी. 6 विमानों ने कई घंटों की देरी से उड़ान भरी. इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा. इस दौरान कई यात्री छुट्टी खत्म होने, शादी समारोह में शामिल नहीं हो पाने, बच्चे की परीक्षा छूट जाने और अपने परिजनों के बीमार होने की बात करते हुए बदहवास दिखे. दूसरी एयरलाइंस के काउंटर पर लोगों को 4,000 का टिकट 12 से 13 गुना अधिक रेट पर मिल रहा था. रांची से कोलकाता का किराया, जो आम दिनों में 5 हजार रुपए रहता है, 55117 रुपए हो गया.
इंडिगो के काउंटर पर यात्रियों ने किया हंगामा
यात्रियों ने विमान रद्द होने पर इंडिगो के काउंटर पर हंगामा किया. यात्रियों का कहना था कि उन्हें पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गयी कि विमान रद्द कर दिया गया है. एयरपोर्ट आने पर भी डिस्प्ले बोर्ड पर विमान रद्द होने की सूचना नहीं दर्शायी गयी. एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने और चेकिंग के दौरान बताया गया कि विमान रद्द कर दिया गया है. दूसरा विमान मिलेगा या नहीं, इस पर भी एयरलाइंस के अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया. खाने-पीने और होटल की व्यवस्था तो नगण्य है ही. कई यात्री एयरपोर्ट पर अपनी परेशानियों को लेकर उत्तेजित भी हो गये. काफी परेशान दिखे. परेशान होकर इधर से उधर दूसरे एयरलाइंस के काउंटर पर टिकट मिलने की आस में भटकते रहे.
Indigo Flight News: कौन-सा विमान कब पहुंचा रांची
इंडिगो के रांची-कोलकाता विमान ने सुबह 7:30 बजे के स्थान पर सुबह 8:45 बजे, रांची-कोलकाता विमान सुबह 8:15 बजे के स्थान पर सुबह 10:20 बजे, रांची-दिल्ली विमान सुबह 9:05 बजे की जगह दोपहर 12:25 बजे, रांची-पटना विमान दोपहर 1:30 बजे के स्थान पर शाम 6:10 बजे, रांची-कोलकाता विमान शाम 4:10 बजे की जगह शाम 7:10 बजे और रांची-अहमदबाद विमान ने शाम 6:20 बजे के स्थान पर शाम 7:00 बजे उड़ान भरी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विमान का किराया
- रांची-कोलकाता : 55117 रुपए
- रांची-मुंबई : 48549 रुपए
- रांची-पुणे : 47472 रुपए
- रांची-अहमदाबाद : 47415 रुपए
- रांची-चेन्नई : 43482 रुपए
- रांची-पटना : 40662 रुपए
- रांची-दिल्ली : 24999 रुपए
- रांची-हैदराबाद : 43297 रुपए
- रांची-बेंगलुरु : 53011 रुपए
- रांची-भुवनेश्वर : 44284 रुपए
रांची से इंडिगो के ये विमान रहे रद्द
देश के विभिन्न राज्यों के लिए रांची से प्रस्थान करनेवाले 12 विमानों को रद्द कर दिया गया. इनमें रांची-बेंगलुरु प्रस्थान सुबह 8:55 बजे, रांची-हैदराबाद प्रस्थान सुबह 9:30 बजे, रांची-दिल्ली विमान प्रस्थान दोपहर 2:45 बजे, रांची-दिल्ली विमान प्रस्थान शाम 5:45 बजे, रांची-हैदराबाद प्रस्थान शाम 5:55 बजे, रांची-मुंबई विमान प्रस्थान शाम 6:50 बजे, रांची-चेन्नई प्रस्थान शाम 7:10 बजे, रांची-हैदराबाद विमान प्रस्थान रात 8:00 बजे, रांची-भुवनेश्वर प्रस्थान रात 8:15 बजे, रांची-कोलकाता प्रस्थान रात 8:25 बजे, रांची-दिल्ली विमान प्रस्थान रात 9:00 बजे व रांची-पुणे विमान प्रस्थान रात 9:10 बजे रद्द कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें
IndiGo Flights Cancellation : रांची एयरपोर्ट पर खीझ रहे यात्री, बच्चे-महिलाएं भी परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










