झामुमो 22 जून को लोस चुनाव को लेकर करेगी जिलास्तरीय समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 9:23 PM
दुमका रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में सोमवार को जिला उपाध्यक्ष रवींद्र नाथ दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई.
जामताड़ा. दुमका रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में सोमवार को जिला उपाध्यक्ष रवींद्र नाथ दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया जायेगा. समीक्षा बैठक में जिला से लेकर केंद्रीय समिति सदस्य, पार्टी के पदाधिकारी आदि भाग लेंगे. लोकसभा चुनाव में झामुमो की क्या उपलब्धि रही, क्या खामियां रही और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी की समीक्षा की जायेगी. बैठक में 30 जून को हुल दिवस आयोजन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. जिला कोषाध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता अशोक मंडल ने दुमका लोक सभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद नलिन सोरेन को जीत की बधाई दी. मौके पर नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, सचिव विजय राउत, मुखिया नरेंद्र मुर्मू, परेश मुर्मू, शिवधन मुर्मू, कमल टुडू, बासुदेव मरांडी, रहीम अंसारी, सहदेव मुर्मू, शिवचरण हेंब्रम, मनोज राउत, श्यामलाल सोरेन, राजेश मुर्मू, पंचानंद दास आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










