जामताड़ा रेलवे साइडिंग में डंपरों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जामताड़ा रेलवे साइडिंग क्षेत्र में खनन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जामताड़ा रेलवे साइडिंग क्षेत्र में खनन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया. माइनिंग इंस्पेक्टर अकलेश कुमार ने साइडिंग में आने-जाने वाले डंपरों की जांच की. परिवहन नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लिया. डंपर चालकों एवं मालिकों को सख्त हिदायत दी कि खनिज पदार्थों का परिवहन करते समय वाहनों को अनिवार्य रूप से तिरपाल से ढककर रखें. माइनिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि बिना तिरपाल ढके वाहनों से सामग्री गिरने और धूल प्रदूषण फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है. बताया कि फिलहाल सभी वाहन चालकों को चेतावनी देकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. भविष्य में यदि कोई डंपर बिना तिरपाल के खनिज परिवहन करते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola