बीएलए-टू को एसआइआर प्रक्रिया की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
बीएलए-टू को एसआइआर प्रक्रिया की दी जानकारी

विद्यासागर. एसआइआर-2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (बीएलए-2) को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार में एसआइआर-2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (बीएलए-2) को प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर सीओ चोनाराम हेंब्रम ने उपस्थित अभिकर्ताओं को एसआइआर से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसआइआर का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके. अपात्र एवं दोहराव वाले नामों को हटाया जा सके. कहा कि बूथ स्तरीय अभिकर्ता निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं. इस दौरान अभिकर्ताओं को आवेदन प्रपत्रों के सही उपयोग, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola