जामताड़ा से सुल्तानगंज रवाना हुआ 30 कांवरियों का जत्था

सुल्तानगंज रवाना होने से पूर्व जामताड़ा स्टेशन में कांवरियों का जत्था | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा के पबिया गांव से 30 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना हुआ. श्रद्धालु गंगा जल लेकर देवघर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे.
जामताड़ाः बांग्ला श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर जामताड़ा के पबिया गांव से लगभग 30 कांवरियों का जत्था रविवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. श्रद्धालु जामताड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा सुल्तानगंज जाएंगे, जहां उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर करीब 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे.
रवाना होने के दौरान "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. कांवरियों ने बताया कि यह यात्रा आस्था, अनुशासन, सेवा और संयम का संदेश देती है. उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु धार्मिक नियमों का पालन करेंगे.
श्रद्धालुओं ने बताया कि मार्ग में विभिन्न सेवा शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था रहेगी. रवाना होने से पहले सभी ने बाबा भोलेनाथ से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










