उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या विद्यालय में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, सुनील पांडेय बने अध्यक्ष

08 उमवि कन्या नारायणपुर में उपस्थित प्रबंधन समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या नारायणपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ, जिसमें सुनील कुमार पांडेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया.
मुरलीपहाड़ी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या नारायणपुर में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से सुनील कुमार पांडेय को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया. चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में परेशनाथ दुबे उपस्थित थे. उपाध्यक्ष के पद के लिए चार दावेदार थे, जिसमें से अनिता देवी को उपाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया.
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में रेखा देवी, अंजली देवी, सरस्वती देवी, कलावती देवी, रेखा देवी, मीना देवी, शांति देवी, कमल मंडल, नेपाल मंडल, प्रदीप तुरी, शुकदेव मंडल, शंकर मंडल, गोपाल मंडल को शामिल किया गया.
प्रधानाध्यापक अमित कुमार अरुणाकर को सदस्य संयोजक, शिक्षक तापस कुमार गोप को सदस्य, अध्यापिका कुमारी वीणा सिन्हा को सदस्य, ममता देवी को आंगनबाड़ी सहायिका सदस्य एवं बालिका देवी को वार्ड सदस्य के रूप में चयन किया गया. मौके पर सोहन रजक, मुकेश पांडेय, अखिलेश कुमार सिन्हा, रीतलाल मंडल सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










