सीएचसी कुंडहित ने विद्यालय में चलाया मलेरिया-डेंगू जागरूकता अभियान, छात्राओं को दी बचाव की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

07 छात्राओं को जानकारी देते डॉ उजाला मुर्मू | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुंडहित के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया और छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई.

विज्ञापन

कुंडहित: बरसात के मौसम में मलेरिया एवं डेंगू से बचाव को लेकर सीएचसी, कुंडहित की ओर से शनिवार को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में जागरुकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में छात्राओं को मलेरिया एवं डेंगू के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार की जानकारी दी गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने कहा कि मलेरिया और डेंगू दोनों ही मच्छरों के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है. थोड़ी-सी सावधानी और जागरुकता से इन पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है. बरसात के दिनों में घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि रुके हुए साफ पानी में डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर पनपता है. मच्छरों से बचाव के लिए रात में हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें. पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें. वहीं विद्यालय की 50 छात्राओं के बीच मलेरिया एवं डेंगू विषय पर क्विज का आयोजन हुआ. क्विज में श्रेया रक्षित ने प्रथम, श्रावणी मंडल ने द्वितीय तथा पूजा मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर एमपीडब्ल्यू सलीम खान, अशोक कुमार, बीडीएम निर्मल फौजदार, सुमित कुमार झा, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola