जामताड़ा में नवसाक्षरों की परीक्षा, 770 केंद्रों पर 10,400 लोगों ने परखी पढ़ने-लिखने की क्षमता
परीक्षा देते परीक्षार्थी | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा जिले में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता की परीक्षा आयोजित की गई. 770 केंद्रों पर 10,400 नवसाक्षरों ने अपने पठन, लेखन और गणितीय कौशल का प्रदर्शन किया.
संवाददाता, जामताड़ा : नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिलेभर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा के माध्यम से नवसाक्षरों की पढ़ने, लिखने और सामान्य गणितीय ज्ञान की दक्षता का आकलन किया गया. जिले के जामताड़ा, नारायणपुर, करमाटांड़, कुंडहित, नाला और फतेहपुर प्रखंड के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई. प्रत्येक परीक्षार्थी को तीन घंटे में परीक्षा पूरी करनी थी.
जामताड़ा में 178 केंद्रों पर 2500 परीक्षार्थी
जामताड़ा प्रखंड में 178 केंद्रों पर 2500, नारायणपुर में 219 केंद्रों पर 3500, करमाटांड़ में 126 केंद्रों पर 2000, कुंडहित में 138 केंद्रों पर 1400 तथा फतेहपुर में 109 केंद्रों पर 1000 नवसाक्षरों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई. इस तरह कुल 770 केंद्रों पर करीब 10,400 नवसाक्षरों के मूल्यांकन का लक्ष्य रखा गया.
पढ़ने-लिखने के साथ गणितीय ज्ञान की जांच
परीक्षा का उद्देश्य केवल अक्षर ज्ञान का आकलन करना नहीं, बल्कि नवसाक्षरों को दैनिक जीवन में पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का उपयोग करने में सक्षम बनाना है.
शिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
परीक्षा संचालन में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, सहायक शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके माध्यम से साक्षरता अभियान की प्रगति का आकलन कर आगे की गतिविधियों की दिशा तय की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए