जामताड़ा में 28 सितंबर से खेलो झारखंड का मुकाबला, अंडर-17 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खेलो झारखंड 2026-27 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 28 और 29 सितंबर को जामताड़ा में होगी. अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स का आयोजन होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा: झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से खेलो झारखंड 2026-27 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 और 29 सितंबर को जामताड़ा में किया जाएगा. प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति की ओर से सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है.

प्रतिभागियों के साथ नोडल शिक्षक को पहुंचना होगा आयोजन स्थल

जारी निर्देश के अनुसार प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के साथ एक नोडल शिक्षक-शिक्षिका को नामित करना होगा. संबंधित पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी प्रतिभागी निर्धारित समय पर आयोजन स्थल तक पहुंचें.

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी अलग-अलग दिन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

28 सितंबर को बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं

28 सितंबर को अंडर-17 बालिका वर्ग में कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इन प्रतियोगिताओं का आयोजन जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा में सुबह 8 बजे से होगा.

वहीं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आउटडोर स्टेडियम, जामताड़ा में आयोजित की जाएगी.

29 सितंबर को बालक वर्ग में होगा मुकाबला

29 सितंबर को अंडर-17 बालक वर्ग में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी.

बालक वर्ग की कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा में आयोजित की जाएंगी. वहीं बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आउटडोर स्टेडियम, जामताड़ा में होगी.

यह भी पढ़ें:

UDISE Plus में छूटे छात्रों का डेटा होगा अपडेट, प्रधानाध्यापकों की तय होगी जवाबदेही


प्रखंड स्तर के विजेताओं को मिलेगा जिला स्तर पर मौका

खेलो झारखंड 2026-27 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola