खेती करने वाले किसानों को ही मिलेगा बादाम का बीज, वितरण से पहले होगी जमीन व दस्तावेजों की जांच

करमाटांड़ बीडीओ ने कहा कि बादाम का बीज केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो खेती करेंगे. बीज वितरण से पहले किसानों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी.
विद्यासागर: करमाटांड़ बीडीओ मो एजाज हुसैन ने कहा कि बादाम का बीज केवल उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जो अपनी जमीन पर इसकी खेती करेंगे. बीज वितरण से पहले किसानों से जमीन की लगान (खजाना) रसीद, आधार कार्ड, नाम व पूरा पता लिया जाएगा. उन्होंने कृषि पदाधिकारी को सभी लाभुक किसानों का रिकॉर्ड तैयार करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसानों के खेतों का निरीक्षण करेंगे. किसानों से अपील की कि सरकारी बीज का उपयोग खेती के लिए करें, खाने के लिए नहीं. कहा कि क्षेत्र की भूमि बादाम उत्पादन के लिए उपयुक्त है. थोड़ी मेहनत से किसान अच्छी पैदावार कर बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










