बाराटांड़ से पुलिस ने बरामद किया युवक का शव, मामले की जांच में जुटी टीम
Updated:
विज्ञापन

नाला थाना पुलिस ने बाराटांड़ गांव से एक शव बरामद। | Prabhat Khabar Network
नाला के बाराटांड़ गांव में एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
नाला: पुलिस ने शनिवार को बाराटांड़ गांव से एक युवक का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, गांव के सत्तु राय के पुत्र इच्छा राय (35) का शव उनके घर से बरामद किया गया है. हालांकि मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है.
घटना शुक्रवार रात का है. सूचना मिलते ही नाला पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. परिवार वालों से पूछताछ की. शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा दिया. पुलिस ने गहनता से छानबीन शुरू कर दी है, ताकि मौत का सटीक कारण पता लगाया जा सके. घटना को लेकर परिजनों में शोक का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










