नहर का पानी खेत तक पहुंचाने के लिए पसीना बहा रहे दलदली पंचायत के किसान

Updated:
विज्ञापन

नहर की सफाई करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गालूडीह के दलदली पंचायत में किसानों ने श्रमदान कर नहर की सफाई की है. इससे धान की खेती के लिए खेतों तक पानी पहुंचना आसान हो गया है और किसानों को राहत मिली है.

विज्ञापन

संवाददाता, गालूडीह

विज्ञापन

एमजीएम थाना क्षेत्र की दलदली पंचायत के बरडीह और हाड़माडीह गांव के किसान नहर का पानी खेतों तक पहुंचाने के लिए पसीना बहा रहे हैं. किसानों ने खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए रविवार को श्रमदान कर नहर की सफाई की. नहर में गाद, झाड़ियां और कचरा जमा होने के कारण पानी का बहाव काफी धीमा हो गया था. इससे किसानों को खेतों तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था और धान की खेती प्रभावित हो रही थी.

किसानों ने समस्या को देखते हुए सामूहिक रूप से श्रमदान कर नहर की सफाई का निर्णय लिया. फिर क्या था, अनेक किसान कुदाल लेकर नहर में उतर कर जमा गाद, खर-पतवार और झाड़ियों को हटाया. सफाई के बाद नहर में पानी का प्रवाह बेहतर होने से खुशी है. किसानों ने बताया कि नहर के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचने से धान की रोपाई और कृषि कार्य में किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी.

बताया कि बरसात के मौसम में खेती के लिए सिंचाई व्यवस्था काफी महत्वपूर्ण है. नहर में पानी धीमी गति से आने के कारण खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था. समय पर नहर की सफाई नहीं होने पर आगे चलकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था. इसी को देखते हुए किसानों ने स्वयं पहल करते हुए नहर की सफाई की.

किसानों ने संबंधित विभाग से नहर की नियमित सफाई और रखर खाव की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान पानी का प्रवाह सुचारू बना रहे और किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल सके. किसानों का कहना है कि नहर की बेहतर व्यवस्था होने से बरडीह और हाड़माडीह समेत आसपास के गांवों के कई किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola