चौकीदारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, की नियुक्त-पत्र देने की मांग

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 8:47 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से सफल अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जिले में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से सफल अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. गुरुवार को अभ्यर्थी दयामय दास, एंथनी किस्कू, जीवन कृष्ण सिंह, अख्तर हसन, बीरबल सोरेन, दिव्या कुमारी, रीना किस्कू, पूजा मुर्मू, सविता सिंह, दिलीप पंडित, जगन्नाथ भोक्ता ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्ति की मांग की. अभ्यर्थियों ने बताया कि जामताड़ा जिले में विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत चौकीदार पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गयी थी. 17 फरवरी 2025 को विज्ञापन प्रकाशित हुआ, जबकि 27 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. इसके बाद 5 मई 2025 को परिणाम जारी किया गया. शारीरिक जांच एवं दौड़ प्रतियोगिता 14 और 15 मई को आयोजित हुई, जिसका परिणाम 19 मई को प्रकाशित किया गया. वहीं 19 एवं 20 मई को शारीरिक माप-तौल और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर 21 मई 2025 को अंतिम मेधा सूची जारी कर दी गयी थी. अंतिम मेधा सूची जारी हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जा चुका है. अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा मामला उच्च न्यायालय में था, लेकिन न्यायालय द्वारा लगभग दो माह पूर्व ही स्थगन आदेश (स्टे) समाप्त कर दिया गया, इसके बावजूद जामताड़ा में नियुक्ति लंबित है.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola