ओके... रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

Published at :25 Mar 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
ओके... रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

फोटो: 24 जाम 11 प्रतिनिधि, नारायणपुरनारायणपुर थाना परिसर में मंगलवार को नारायणपुर क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिकों के साथ रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ रामनारायण सिंह ने की. इस बैठक में मुख्य रुप से रामनवमी उत्सव में निकाले जाने वाले अखाड़ा को लेकर देर तक चर्चा होती रही. […]

विज्ञापन

फोटो: 24 जाम 11 प्रतिनिधि, नारायणपुरनारायणपुर थाना परिसर में मंगलवार को नारायणपुर क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिकों के साथ रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ रामनारायण सिंह ने की. इस बैठक में मुख्य रुप से रामनवमी उत्सव में निकाले जाने वाले अखाड़ा को लेकर देर तक चर्चा होती रही. इस संबंध में बताया गया कि रामनवमी के दिन प्रखंड के नारायणपुर बाजार, पबिया, मोहनपुर, सबनपुर गांवों में अखाड़ा का आयोजन किया जाता है. जिसमें सभी लोगों को सहयोग करना अनिवार्य है. कहीं किसी प्रकार की शिकायत पाये जाने पर थाना को सूचित करें ताकि पर्व शांतिपूर्वक मनाया जा सके. किसी प्रकार के संदेह पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को सूचना दें. बीडीओ ने सभी समुदायों के लोगों से कहा कि पर्व में शांति का परिचय देना एक अच्छे नागरिक का परम कर्तव्य है. थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने कहा कि सभी स्थानों पर रामनवमी के दिन दंडाधिकारी के अलावे पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. मौके पर सीओ राकेश भूषण सिंह, उपप्रमुख कमरुद्धीन अंसारी, विक्रम सिंह, पीपी सिंह मो इदरीश, मो ताहीर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola