गया से सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी, बोले- बिहार में शुरू हुआ अपराधियों का पिंडदान

बिहार सीएम सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मठ की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की शुरुआत बोधगया से होगी. उन्होंने अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और धार्मिक स्थलों के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताया.
Samrat Choudhary: बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने गया में कहा कि राज्य में मठ की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए सरकार विशेष अभियान चलाएगी. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई की शुरुआत बोधगया से की जाएगी. सीएम ने कहा कि धार्मिक संस्थानों की जमीन को सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है और जहां भी अवैध कब्जा मिलेगा, वहां सख्त कदम उठाए जाएंगे.
कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी
बोधगया मठ में भारतीय परंपरा में धार्मिक समन्वय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था पर भी कड़ा रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई हो रही है.
गयाजी पिंडदान के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और अब अपराधियों का भी पिंडदान शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए जो भी कठोर कदम उठाने पड़ेंगे, सरकार पीछे नहीं हटेगी.
इससे पहले मुख्यमंत्री गया पहुंचकर विष्णुपद मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने विष्णुपद कॉरिडोर परियोजना को लेकर फल्गु नदी तट का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं पर चर्चा की. गया से बोधगया पहुंचने के बाद उन्होंने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार को बनाया जायेगा समृद्ध
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सम्राट चौधरी ने धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बिहार की पहचान बताते हुए कहा कि सरकार आस्था स्थलों के विकास और संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है. सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और बिहार के समृद्ध भविष्य के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 60 किमी की रफ्तार से आएगी आंधी, 4 मई को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके जिले का कैसा रहेगा हाल
मुंगेर में 6750 एकड़ में बसेगा अंग टाउनशिप, सड़क-रेलवे-एयर कनेक्टिविटी से बदलेगी तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










