बिहार में 60 किमी की रफ्तार से आएगी आंधी, 4 मई को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके जिले का कैसा रहेगा हाल

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम खबर (AI फोटो)

Bihar Ka Mausam: बिहार में 2 से 4 मई के बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 4 मई को उत्तर बिहार के 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 2 मई से 4 मई तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक, बारिश और वज्रपात का असर देखने को मिल सकता है. कई जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. 4 मई को कुछ जगहों पर यह 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

2 मई को सभी जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 मई को बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा, गरज और बिजली गिरने की आशंका है.

3 मई को पांच जिलों में राहत की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 3 मई को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. इस दिन भी बिहार के बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और मौसम खराब होने की संभावना बनी रहेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

4 मई को कई जिलों में बढ़ेगा खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान में बताया कि 4 मई को मौसम सबसे ज्यादा खराब रह सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, वैशाली, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज आंधी, बारिश और ज्यादा रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं. पटना समेत बाकी कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में खत्म हुई सीओ की हड़ताल, 4 मई से काम पर लौटेंगे अफसर, जमीन के काम होंगे शुरू

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन