साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!
गिरफ्तार आरोपी और प्रेस वार्ता करती पुलिस
Sahibganj Crime News: साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की नुकीले रॉड से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी पति पार्थो घोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ‘तीर’ नुमा रॉड भी बरामद कर ली है. मृतका की मौसी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही राखी को प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे समझौते के बहाने बुलाकर जानलेवा हमला किया गया.
Sahibganj Crime News, राधानगर/साहिबगंज (मो इरशाद की रिपोर्ट): साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक निर्मम घटना सामने आई है. बेगमगंज में पार्थो घोष नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी राखी देवी की नुकीले हथियार (रॉड) से गोदकर हत्या कर दी. शुक्रवार को राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
अवैध संबंध के शक में की हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पार्थो घोष ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था, इसी वजह से उसने गुरुवार देर रात इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया नुकीला रॉड, जिसका अगला हिस्सा तीर की तरह था, उसे बरामद कर लिया है. घायल महिला को परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा भेजा था, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
Also Read: लोहरदगा में भीषण टक्कर: ओवरटेक के चक्कर में वैगनआर के उड़े परखच्चे, गढ़वा के दो बच्चे भी गंभीर
साजिश के तहत समझौते के लिए बुलाया था
इधर, मृतका की मौसी विफोला देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि राखी की शादी दो साल पूर्व हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था. गुरुवार को पार्थो ने राखी और उसके परिजनों को समझौते के लिए मुखिया के घर बुलाया था, लेकिन वह खुद नहीं पहुंचा. जब राखी गोबरगाड़ी स्थित अपनी मौसी के घर गई, तो वहां पार्थो ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया.
पुलिस की टीम ने की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था, जिसमें थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे. पुलिस ने मृतका की मौसी के आवेदन पर कांड संख्या 139/26 दर्ज करते हुए मुख्य अभियुक्त को दबोच लिया है. आवेदन में पार्थो के अलावा तीन अन्य लोगों को भी इस षड्यंत्र में शामिल बताया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.
Also Read: 62 घंटे बाद जंगल से निकला नक्सली का शव: चाईबासा में हुआ पोस्टमार्टम, 5वीं से ही थामी थी बंदूक
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए