स्कूल जाने निकली छात्रा लापता, पुलिस ने तीनपहाड़ से किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमहल में स्कूल जा रही 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण हो गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे तीनपहाड़ से बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल : थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को लेकर छात्रा की मां ने राजमहल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग छात्रा विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी. छुट्टी होने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर तीनपहाड़ से बरामद

खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही मोनू कुमार नामक युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनपहाड़ से नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया.

युवक के घर पहुंचकर की पूछताछ

इसके बाद परिजन युवक के घर पहुंचे और छात्रा के संबंध में पूछताछ की. आरोप है कि वहां मौजूद पुरानी देवी और कांटोली देवी ने परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में राजमहल थाना कांड संख्या 322/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग छात्रा की बरामदगी एवं मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola