प्रभात खबर की खबर का असर : हाथीगढ़ में दौड़ी बिजली, 100 KVA ट्रांसफार्मर से जुड़ा कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

कनेक्शन करते मिस्त्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रभात खबर की खबर का असर दिखा. तेतुलिया पंचायत के हाथीगढ़ वार्ड नौ में 7 माह बाद 100 KVA ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन जुड़ गया है. अब उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और तार गिरने की समस्या से निजात मिलेगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तीनपहाड़ : बीते रविवार को प्रभात खबर अखबार ने "ट्रांसफार्मर लगने से सात माह बाद भी नहीं मिला कनेक्शन" शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होते ही विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद विद्युत विभाग के कर्मियों ने सोमवार को तेतुलिया पंचायत के हाथीगढ़ वार्ड नंबर नौ में 100 केवीए ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं का कनेक्शन जोड़ दिया.

विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति हुई बहाल

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ दिया गया है और विद्युत आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है. गली में बिजली पोल की समस्या है, जिसको लेकर विभाग को सूचित किया गया है. जल्द ही पोल भी लगवा दिया जाएगा.

सात माह से कनेक्शन का था इंतजार

बताते चलें कि तेतुलिया पंचायत के हाथीगढ़ वार्ड नंबर नौ के लिए सात माह पूर्व पानी टंकी के ठीक सामने विभाग द्वारा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था. लेकिन सात माह बीतने के बाद भी उपभोक्ताओं का कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सका था.

बांस के पोल के सहारे पहुंच रही थी बिजली

मोहल्ले की कई गलियों में दर्जनों से अधिक घरों में बिजली कनेक्शन का तार पोल नहीं होने की वजह से बांस के पोल के सहारे टिका हुआ है. विभाग ने इस समस्या का भी जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है.

उपभोक्ताओं ने जतायी खुशी

ट्रांसफार्मर का कनेक्शन जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विश्वजीत दास सहित अन्य उपभोक्ताओं ने खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि एक महीने पहले विद्युत विभाग को इस संबंध में आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला था. प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग द्वारा उक्त 100 केवीए ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं का कनेक्शन जोड़ दिया गया. अब लोगों को लो वोल्टेज और बार-बार तार गिरने की समस्या से निजात मिल गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola