चूहे के चक्कर में गई जान, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया अधेड़

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतना के बड़तल्ला गांव में चूहा मारने के दौरान 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय धानो हांसदा की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पतना: रांगा थाना क्षेत्र के बड़तल्ला गांव में चूहा मारने के दौरान 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बड़तल्ला गांव निवासी धानो हांसदा (55) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया.

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है.

खलिहान में चूहा मारने गया था धानो हांसदा

जानकारी के अनुसार, धानो हांसदा गांव के खलिहान में चूहा मारने के लिए गया था. इसी दौरान कथित रूप से उसके हाथ में मौजूद सब्बल ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के संपर्क में आ गया.

तार के संपर्क में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही धानो हांसदा ने दम तोड़ दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. हादसे की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये.

घटना के बाद से बड़तल्ला गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों के बीच हादसे को लेकर चर्चा होती रही.

बिजली विभाग को मौखिक सूचना, लिखित शिकायत नहीं

बताया गया कि घटना की जानकारी बिजली विभाग को मौखिक रूप से दी गयी थी. हालांकि, समाचार भेजे जाने तक विभाग को लिखित शिकायत नहीं दी गयी थी.

वहीं, रांगा थाना में भी घटना को लेकर किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी. पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति समाचार भेजे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सकी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola