27 सितंबर को चयन प्रतियोगिता का शंखनाद, 2 अक्टूबर के मुख्य कार्यक्रम में बच्चों की गीत-संगीत प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज में 27 सितंबर को चयन प्रतियोगिता होगी. महाविद्यालय-विद्यालय क्विज और गीत-संगीत स्पर्धाएं होंगी. 2 अक्टूबर के मुख्य कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज : लोकहित संस्था के ललित स्वदेशी ने बताया कि चयन प्रतियोगिता 27 सितंबर को राजस्थान इंटर स्तरीय विद्यालय में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी.

विज्ञापन

महाविद्यालय क्विज

महाविद्यालय क्विज हेतु क्विज मास्टर का कार्य डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह, कल्याण श्रीवास्तव, भिखारी साह करेंगे.

विद्यालय क्विज

विद्यालय क्विज के संपादन का कार्य सुबोध झा, मंजर रजा, मोहम्मद शम्स तबरेज अहमद, रूपेश कुमार संभालेंगे.

गीत संगीत प्रतियोगिता

मध्य विद्यालय स्तरीय गीत संगीत प्रतियोगिता में राजेश पंडित, जनार्दन साह, रितेश कुमार कार्य का संपादन करेंगे.

प्रश्न पूछने का कार्य

महाविद्यालय एवं विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में गीत संगीत हेतु प्रश्न पूछने का कार्य मनीष कुमार गुप्ता करेंगे.

2 अक्टूबर का मुख्य कार्यक्रम

2 अक्टूबर के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ गीत संगीत के कार्यक्रम से होगा, जिसे रानी झा द्वारा तैयार बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola