ओकेेेे .....अजय बराज से 15 जून को छोड़ा जायेगा पानी

कुंडहित . अजय बराज योजना के मुख्य नहर से 15 जून तक पानी छोड़ा जायेगा. जिससे कुंडहित अंचल के किसानों को पटवन में कोई परेशानी नहीं होगी. कुंडहित सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि इसके लिए मुख्य नहर में मरम्मती का कार्य हो रहा है. नहर पर सड़क का भी […]
कुंडहित . अजय बराज योजना के मुख्य नहर से 15 जून तक पानी छोड़ा जायेगा. जिससे कुंडहित अंचल के किसानों को पटवन में कोई परेशानी नहीं होगी. कुंडहित सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि इसके लिए मुख्य नहर में मरम्मती का कार्य हो रहा है. नहर पर सड़क का भी कार्य किया जा रहा है. श्री द्विवेदी ने कहा कि बागडेहरी शाखा में कुछ कार्य बाकी है. कहा कि कुंडहित कॉलेज के पास नहर कटिंग नहीं कि या गया है. पालोजोरी गांव के सड़क पर पुल निर्माण किया जाना है. जिसकी प्रक्रिया चल रही है. कहा कि विभाग के पास कर्मियों, पदाधिकारियों की भारी कमी है. कुंडहित प्रमंडल में 16 कनीय अभियंता के स्वीकृत पद के बदले मात्र चार कनीय अभियंता तथा पांच सहायक अभियंता की स्वीकृत पद के विरुद्ध मात्र तीन ही सहायक अभियंता पदस्थापित है. उन्होंने कहा कि खरीफ फसल की खेती के समय हर हाल में मुख्य नहर में पानी छोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










