किराया मांगना मकान मालिक को भारी पड़ा

Published at :04 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
किराया मांगना मकान मालिक को भारी पड़ा

प्रतिनिधि, मिहिजामकिरायेदार से किराया मांगना मकान मालिक को भारी पड़ा पैसे तो मिले नहीं उलटे मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में पालबगान निवासी उपेंद्र पासवान पिता स्वर्गीय राधे पासवान ने अपने किरायेदार सोनेलाल पासवान पर रंगदारी एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस के पास दर्ज शिकायत के अनुसार मकान मालिक उपेंद्र […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजामकिरायेदार से किराया मांगना मकान मालिक को भारी पड़ा पैसे तो मिले नहीं उलटे मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में पालबगान निवासी उपेंद्र पासवान पिता स्वर्गीय राधे पासवान ने अपने किरायेदार सोनेलाल पासवान पर रंगदारी एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस के पास दर्ज शिकायत के अनुसार मकान मालिक उपेंद्र पासवान मसजिद रोड स्थित अपने मकान में किरायेदार सोनेलाल से किराया वसूलने गया था. तभी किरायेदार सोनेलाल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और उपेंद्र से होली का खरचा के लिए एक हजार रुपया मांगते हुए पॉकेट में हाथ डाल दिया. आसपास के लोगों ने मामला को शांत कर मकान मालिक को वापस जाने को कहा. उपेंद्र उसके बाद वापस आने लगा तभी सोनेलाल ने लोहे के रड़ से एक बार फिर हमला कर दिया. जिससे उपेंद्र का सर फट गया. मामले में प्रभारी थाना प्रभारी विजयानंद चैधरी ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola