स्वदेशी मेला स्थानीय कारीगरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच देता है: हेमंत सोरेन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi News: झारखंड के रांची में ऑड्रे हाउस परिसर में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026 का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया.

विज्ञापन

रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Ranchi News: ऑड्रे हाउस परिसर, रांची में आयोजित तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026 का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव और शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं को लगातार बढ़ावा दे रही है. 

महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वदेशी का अर्थ देश में निर्मित वस्तुओं को अपनाना है और इन वस्तुओं को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वदेशी को अपनाने का संदेश दिया था. स्वदेशी मेला स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच देता है और साथ ही राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का माध्यम भी बनता है. 

स्वदेशी जीवनशैली को बढ़ावा देने पर जोर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड केवल खनिज संपदाओं के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध कला-संस्कृति और प्राकृतिक संपदाओं के लिए भी जाना जाता है. हमारे पूर्वजों की स्वदेशी खान-पान और जीवनशैली आज भी प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण कई ऐसी चीजें बढ़ी हैं जिनका शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए स्वदेशी जीवनशैली को बढ़ावा देना जरूरी है. 

युवाओं की प्रतिभा का जिक्र 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं और बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य के छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. यहां की कला-संस्कृति की देश-दुनिया में अलग पहचान है और राज्य सरकार इसे संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है.

स्टॉल और प्रदर्शनी बने आकर्षण का केंद्र 

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मेले में लगे अलग-अलग प्रदर्शनी और स्टॉल का अवलोकन किया और कारीगरों से बातचीत कर उनके कार्यों की सराहना की. मेले में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से आए शिल्पकारों द्वारा हाथ से बनाए गए कपड़े, आभूषण, सजावटी सामग्री और मिट्टी और बांस से बनी चीजों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे. आगमन पर लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों से अतिथियों का स्वागत किया. 

ये लोग रहे मौजूद 

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, रांची महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोक कलाकार उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola