दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद
गिरफ्तार उग्रवादी और प्रेस वार्ता करती पुलिस
Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से टीपीसी संगठन के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में कुख्यात समरित गंझू उर्फ मलिंगा और उसका सहयोगी सोनू उरांव शामिल है. इनके पास से एक देशी कट्टा, मैगजीन, राउटर और रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड बरामद हुए हैं. मलिंगा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई जिलों में लेवी वसूली में सक्रिय था.
Ranchi Crime News, रांची: राजधानी रांची की ग्रामीण पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीपीसी (TPC) के नाम पर आतंक फैलाने वाले दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान समरित गंझू उर्फ मलिंगा (हजारीबाग निवासी) और सोनू उरांव (रांची निवासी) के रूप में हुई है. इन लोगों ने बीते 17 अप्रैल को ओरमांझी के एक व्यवसायी से संगठन के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.
ईरबा गोलचक्कर के पास घेराबंदी कर दबोचा
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से ईरबा गोलचक्कर स्थित शालीमार नर्सरी के पास छापेमारी की. पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान समरित गंझू के पास से एक देशी कट्टा, एक मैगजीन, दो मोबाइल, एक राउटर और धमकी देने में इस्तेमाल किए गए दो सिम कार्ड सहित पावर बैंक बरामद किया गया.
Also Read: मजदूर दिवस बना ‘मजबूर दिवस’: गोवा में समुद्र की लहरों ने छीनी खूंटी के अरविंद की जिंदगी
चार जिलों में फैला था दहशत का जाल
पूछताछ में गिरफ्तार उग्रवादियों ने स्वीकार किया कि वे न केवल ओरमांझी, बल्कि हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा के व्यवसायियों को भी धमकाकर लेवी वसूलते थे. मुख्य आरोपी समरित गंझू उर्फ मलिंगा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ मांडू, पिपरवार और पतरातु थानों में रंगदारी, आर्म्स एक्ट और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं.
कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल अभियान में डीएसपी अनुज उरांव के साथ ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी, सब-इंस्पेक्टर सतीश कुमार, नितीश कुमार और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल थे. पुलिस अब इनके अन्य सहयोगियों और लेवी नेटवर्क की जांच कर रही है.
Also Read: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










