JPSC गड़बड़ी मामले में सीआईडी की दबिश, 20 से ज्यादा ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

Updated:
विज्ञापन

पलामू में रेड मारने पहुंची सीआईडी की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में अभ्यर्थियों ने मशाल जुलूस निकाला. इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने छात्रों का समर्थन किया है और जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी.

विज्ञापन

रांची से पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट

विज्ञापन

JPSC Exam Scam, रांची: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में हुई धांधली और OMR शीट हेराफेरी की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. सीआईडी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ पूरे राज्य में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 20 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है.

रांची से पलामू तक CID की टीमों का छापा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीआईडी की विशेष टीमों ने राजधानी रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग समेत राज्य के कई अन्य जिलों में स्थित संदिग्धों, बिचौलियों और कोचिंग संचालकों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ रेड मारी. जांच एजेंसी का मानना है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान परीक्षा में गड़बड़ी, पैसो के लेन-देन और OMR सेटिंग से जुड़े कई बड़े सुराग हाथ लग सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कानूनी लड़ाई में जीती मां की ममता, झारखंड हाईकोर्ट ने 4 साल की बेटी की कस्टडी सौंपी

आयोग दफ्तर पर रेड के बाद आधा दर्जन गिरफ्तारियां

बता दें कि 14वीं JPSC परीक्षा में अनियमितता की शिकायतें आने के बाद सीआईडी लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है. इससे पहले पिछले महीने सीआई़डी ने जेपीएससी के रांची स्थित मुख्यालय में अचानक छापा मारकर कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए थे. परीक्षा प्रक्रिया और आउटसोर्सिंग एजेंसी से जुड़े करीब आधा दर्जन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जेपीएससी के निवर्तमान अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते से भी सीआईडी मुख्यालय में लगातार पूछताछ जारी है.

पलामू में भी पड़ी रेड

पलामू पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने जेपीएससी गड़बड़ी मामले में संतोष कुमार सिंह और रविशंकर कुमार के घर की छापेमारी की है. संतोष कुमार सिंह के घर मेदिनीनगर बीएन कॉलेज हमीदगंज मोहल्ले में है. इसके अलावा नौडीहा बाजार में की रेड मारी गई है. जानकारी के अनुसार यहां से सीआईडी व पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक और एक पारा शिक्षक से जुड़ा दस्तावेज जब्त किया है. इसके अलावा भी कई दस्तावेज और डिवाइस जब्त किये जा चुके हैं. वहीं, मेदिनीनगर क्षेत्र के पांकी रोड बारालोटा मे रविशंकर के घर में छापेमारी हुई है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola