एआइ से स्वास्थ्य व्यवस्था को नयी दिशा मिलेगी : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
एआइ से स्वास्थ्य व्यवस्था को नयी दिशा मिलेगी : मंत्री

इसके लिए राज्य सरकार गूगल एलएलसी के साथ समझौता (एमओयू) की स्वीकृति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गयी है.

विज्ञापन

मरीजों का समय पर जांच व इलाज होगा संवाददाता, जामताड़ा झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, तेज, पारदर्शी और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है. अब झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में टेक्नोलॉजी को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए राज्य सरकार गूगल एलएलसी के साथ समझौता (एमओयू) की स्वीकृति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गयी है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड की जनता को बेहतर, तेज, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. एआइ के माध्यम से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को नयी दिशा मिलेगी, जिससे मरीजों को समय पर जांच, बेहतर इलाज और पारदर्शी सुविधाएं मिल सकेंगी. कहा हमारा लक्ष्य है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर नागरिक को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवा मिले. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. आनेवाले समय में राज्य देश के अग्रणी स्वास्थ्य मॉडल के रूप में उभरेगा. डॉ इरफान ने बताया कि एआअ टेक्नोलॉजी आने से राज्य के अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इससे मरीजों की जांच और इलाज प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और प्रभावी होगी, वहीं गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान करने में भी मदद मिलेगी. डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को आधुनिक तकनीकी सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी. स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन अधिक सटीक और पारदर्शी बनेगा, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में भी मजबूती मिलेगी. इसके अलावा रिसर्च, ट्रेनिंग और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नयी रफ्तार मिलेगी.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola