विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता व छात्रों की उपस्थिति पर जोर

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता व छात्रों की उपस्थिति पर जोर

03 प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते बीईईओ | Prabhat Khabar Network

कुंडहित के सिंहवाहिनी उच्च विद्यालय में आयोजित गुरुगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की उपस्थिति और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

कुंडहित. सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी हुई. अध्यक्षता बीइइओ मिलन कुमार घोष ने की. इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. गुरुगोष्ठी में कुल 22 बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इनमें विद्यालयों में स्वच्छता, प्रार्थना सभा, एफएलएन पठन-पाठन एवं गुड हैंडराइटिंग, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम पीटीएम, प्रोजेक्ट रेल, मासिक मूल्यांकन परीक्षा तथा ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर अद्यतन प्रविष्टि की समीक्षा प्रमुख रही. बीइइओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें. सभी प्रधानाध्यापक-सह-सचिवों को ''प्रयास'' कार्यक्रम के तहत अभिभावकों से नियमित संपर्क कर विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने को कहा. मौके पर सीआरपी सदानंद रक्षित, हिमाद्री शेखर मंडल, संजीत मिस्त्री, प्रभास दत्त, उज्ज्वल कांति सिंह, नरेंद्र नाथ मंडल, बीआरसी ओम प्रकाश गांधी, अजय महतो, मेघनाथ सेन, वरुण घोष, बंशीधर कापरी, विकास कुमार, दुलाल चंद्र मंडल आदि थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola