फसल का होगा डिजिटल हिसाब,1.10 लाख क्रॉप सर्वे का लक्ष्य,जामताड़ा में सर्वेयरों को मिली ट्रेनिंग
संबोधित करते उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह, उपस्थित बीटीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network
करमाटांड़ में फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे पर प्रशिक्षण. किसानों को प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा और कार्यप्रणाली की जानकारी दी.
प्रतिनिधि, विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड सभागार में फसल बीमा एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वे के सर्वेयर और कृषक मित्रों को दोनों योजनाओं के महत्व और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गयी.
आपके शहर में
फसल बीमा से किसानों को मिलेगा सुरक्षा का लाभ
आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना और डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं हैं. उन्होंने कहा कि फसल बीमा कराने से प्राकृतिक आपदा अथवा फसल क्षति की स्थिति में किसान योजना के तहत मिलने वाले लाभ से जुड़ सकते हैं. उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा कराने के लिए जागरूक करने की अपील की.
तकनीकी समस्याओं और समाधान की दी जानकारी
प्रशिक्षक भानु प्रताप और अब्दुल मजीद ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान आने वाली विभिन्न तकनीकी कठिनाइयों और उनके समाधान की जानकारी दी. डेमो के माध्यम से सर्वे करने की पूरी प्रक्रिया भी समझायी गयी, ताकि सर्वेयर को कार्य के दौरान तकनीकी परेशानियों का सामना न करना पड़े.
1.10 लाख सर्वे का निर्धारित लक्ष्य
बताया गया कि करमाटांड़ प्रखंड में डिजिटल क्रॉप सर्वे का लक्ष्य करीब 1.10 लाख निर्धारित किया गया है. अधिकारियों ने उम्मीद जतायी कि प्रशिक्षण के बाद सर्वे कार्य में तेजी आएगी और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सकेगा.
मौके पर जनसेवक लखीराम कोल, सुमित बेसरा, फसल बीमा के प्रखंड कोऑर्डिनेटर, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार समेत कृषक मित्र और डिजिटल क्रॉप सर्वेयर उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए