SIR को लेकर अधिकारियों ने कसी कमर,जामताड़ा में विशेष शिविरों में दस्तावेज जमा कराने उमड़े मतदाता

Updated:
विज्ञापन

शिविर में सीओ देवराज गुप्ता व अन्य | Prabhat Khabar Network

नारायणपुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विशेष शिविर आयोजित. अधिकारियों की निगरानी में जमा हुए दावा-आपत्ति के दस्तावेज. जानें पूरी प्रक्रिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार को नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किये गये. शिविर में मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति के लिए मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीडीओ और सीओ की निगरानी में जमा हुए दस्तावेज

प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ कमलेश कुमार दास की निगरानी में मतदाताओं से दावा-आपत्ति संबंधी दस्तावेज लिये गये. वहीं अंचल कार्यालय में सीओ देवराज गुप्ता की मौजूदगी में मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेज जमा किये.

इसके अलावा पबिया क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार पहुंचे और एसआईआर कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने मतदाताओं से दावा-आपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त किये.

दस्तावेजों की जांच में सावधानी बरतने का निर्देश

अधिकारियों ने शिविर में मौजूद कर्मियों को मतदाताओं से प्राप्त दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच करने का निर्देश दिया. साथ ही एसआईआर प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा.

मतदाताओं को दी गयी दावा-आपत्ति की जानकारी

शिविर के दौरान मतदाताओं को दावा-आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है.

पात्र मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola