सर्पदंश की शिकार एक महिला की धनबाद में मौत

Author Umesh kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा में सर्पदंश की दो घटनाएं सामने आई हैं। एक महिला की धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. पहली घटना बुधवार की है, जिसमें बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मड़ालो गांव की पार्वती दास (25) को जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया. परिजन उन्हें इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वहीं दूसरी घटना गुरुवार सुबह की है. जामताड़ा थाना क्षेत्र के आसनहरिया गांव की सोनिया देवी को भी सांप ने काट लिया. परिजन उन्हें तुरंत जामताड़ा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम देकर उपचार शुरू किया. इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर उपचार मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola