जामताड़ा में 12 सितंबर को रोजगार मेला, 650 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
AI-generated प्रतिकात्मक तस्वीर
जामताड़ा के बेरोजगार युवाओं के लिए 12 सितंबर को आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में 650 से अधिक पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए 8वीं से लेकर मेडिकल डिग्री तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.
प्रतिनिधि, जामताड़ा : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर जिला नियोजनालय, जामताड़ा की ओर से 12 सितंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जामताड़ा में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 12 स्थानीय एवं बाहरी नियोजक शामिल होंगे. इनके माध्यम से 650 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
8वीं से मेडिकल डिग्री तक के अभ्यर्थी
जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी ने बताया कि रोजगार मेले में 8वीं कक्षा से लेकर मेडिकल डिग्री तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. मैकेनिकल फिटर, इलेक्ट्रीशियन, फील्ड ऑफिसर, असेंबली ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्शन, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, हेल्पर, इंश्योरेंस एडवाइजर, हाउसकीपिंग, पिकर-पैकर, सिलाई मशीन ऑपरेटर सहित कई पदों पर नियुक्ति होगी.
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी
इच्छुक अभ्यर्थी झार नियोजन वेबसाइट या जिला नियोजनालय में निबंधन कराकर 12 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आईटीआई परिसर में पहुंच सकते हैं. अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति व स्थानीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, बायोडाटा एवं फोटो साथ लाना होगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए