अभाविप की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता : डॉ सोमेन

Author Umesh kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
अभाविप की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता : डॉ सोमेन

05 कार्यक्रम के मौके पर डॉ सोमेन सरकार व अन्य | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा में अभाविप का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया। डॉ सोमेन सरकार ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

जामताड़ा में अभाविप का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया प्रतिनिधि, जामताड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 78वां स्थापना दिवस गुरुवार को जामताड़ा में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई. अभाविप के जिला प्रमुख डॉ सोमेन सरकार के नेतृत्व में जामताड़ा नगर इकाई एवं जामताड़ा कॉलेज का पुनर्गठन किया गया. कार्यक्रम में देवघर-जामताड़ा विभाग के निवर्तमान विभाग प्रमुख संजीव दुबे, विभाग संयोजक चंदन रजक तथा जामताड़ा जिला संयोजक संजय मंडल उपस्थित रहे. जिला प्रमुख डॉ सोमेन सरकार ने विद्यार्थी परिषद के 78 वर्षों के संगठनात्मक सफर, छात्र हितों के लिए किए गए कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया. बैठक के दौरान जामताड़ा नगर इकाई की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी, जिसमें प्रो सतीश कुमार शर्मा को नगर अध्यक्ष, प्रकाश यादव को नगर मंत्री तथा सुमन पांडे, राहुल लाल और सोनू राउत को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी. वहीं जामताड़ा कॉलेज इकाई में ललन यादव को कॉलेज अध्यक्ष, केदारनाथ पांडे एवं देवाशीष भोक्ता को कॉलेज उपाध्यक्ष, पप्पू गोस्वामी को कॉलेज मंत्री तथा अंकित कुमार हजारे और कमल रजक को कॉलेज सह मंत्री बनाया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौंपी गयी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola