अमजोरा की आंगनबाड़ी सेविका बनीं मोनिका कुमारी
फोटो :चयन प्रक्रिया मे शामिल पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
नारायणपुर प्रखंड के अमजोरा गांव में आयोजित आमसभा में मोनिका कुमारी को आंगनबाड़ी सेविका के पद पर चयनित किया गया है। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।
नारायणपुर. प्रखंड के अमजोरा गांव में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र सेविका चयन को लेकर आमसभा हुई. अध्यक्षता प्रभारी सीडीपीओ देवराज गुप्ता ने की. महिला पर्यवेक्षिका नियोती दास एवं कविता कुमारी ने सेविका चयन के मार्गदर्शिका की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत चयन प्रारंभ हुआ. सेविका पद के लिए कुल चार अभ्यर्थियों मोनिका कुमारी, कुमकुम कुमारी, पिंकी कुमारी एवं नजमा खातून ने आवेदन किया था. सभी आवेदनों की जांच एवं शैक्षणिक अंकों के मूल्यांकन के बाद अंक प्रतिशत के आधार पर मोनिका कुमारी का चयन आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए किया गया. लोगों ने नवचयनित सेविका मोनिका कुमारी को बधाई दी. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पान मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हबीब अंसारी, उप प्रमुख प्रतिनिधि दलगोविंद रजक आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए