कोलकाता-मऊ विशेष ट्रेन का परिचालन 23 सितंबर तक बढ़ा

Author Umesh kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता-मऊ विशेष ट्रेन का परिचालन 23 सितंबर तक बढ़ा

रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मऊ-कोलकाता विशेष ट्रेन का परिचालन 23 सितंबर तक बढ़ा दिया है। जानिए ट्रेन का पूरा समय और रूट की जानकारी।

विज्ञापन

जामताड़ा. यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ-कोलकाता-मऊ विशेष ट्रेन का परिचालन 23 सितंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय-सारिणी और ठहरावों के साथ कुल 10 फेरों तक चलेंगी. रेलवे के अनुसार, 05096 मऊ-कोलकाता विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 22 जुलाई से 23 सितंबर 2026 तक दोपहर 1:20 बजे मऊ से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं 05095 कोलकाता-मऊ विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक दोपहर 1:20 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:40 बजे मऊ पहुंचेगी. आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola