हजारीबाग केरेडारी हत्याकांड: पति ने ही रची थी पत्नी की हत्या की स्क्रिप्ट, फिर पुलिस को किया गुमराह

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी और प्रेस वार्ता करती पुलिस

Hazaribagh Wife Murder Case: हजारीबाग पुलिस ने केरेडारी थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. एसपी अमन कुमार ने बताया कि मृतका के पति ने ही अपने पिता और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. घटना को लूट या हमला दिखाने के लिए पति ने खुद को घायल कर रांची रेफर कराया था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों ने उसकी पोल खोल दी. पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

हजारीबाग, (आरिफ की रिपोर्ट): हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में बीते 26 अप्रैल की रात हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. शनिवार 2 मई को हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि महिला की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही अपने पिता और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कराई थी.

सुनियोजित तरीके से रची गई साजिश

जांच में यह बात सामने आई कि पारिवारिक विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था. 26 अप्रैल की रात जब महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी, तभी पूर्व नियोजित साजिश के तहत जंगल क्षेत्र में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले को संदिग्ध बनाने के लिए पति ने खुद के घायल होने का नाटक किया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था.

Also Read: जमशेदपुर: नागाडीह मॉब लिंचिंग मामले के आरोपी डॉ. टुडू को हाईकोर्ट से मिली राहत, जानें क्या था पूरा मामला

SIT की जांच में खुली पोल

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था. तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पाया कि पति ही इस पूरी वारदात का मुख्य सूत्रधार है. पुलिस ने अब तक पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है.

फरार आरोपी की तलाश जारी

एसपी अमन कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि आपसी कलह के कारण इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था. फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: सरायकेला कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा, अब झारखंड हाईकोर्ट तय करेगा चुन्नू मांझी का भविष्य

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola