राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

RSSB Clerk City Slip 2026: राजस्थान में क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से क्लर्क भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

RSSB Clerk City Slip 2026: राजस्थान में क्लर्क ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी है और अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच करना होगा. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

RSSB Clerk City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Clerk Grade-II / Junior Assistant City Slip 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • मांगी गई जानकारी भरने के बाद लॉग इन करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं.

RSSB Clerk City Slip 2026 Download Here

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2026 से शुरू हुए थे. आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 थी और इसी दिन तक फीस जमा करने का मौका भी दिया गया था. 26 जून 2026 को एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी की गई. भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा के बाद परिणाम की तारीख बोर्ड अलग से घोषित करेगा.

इतने पदों पर होगी भर्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 10,644 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें TSP क्षेत्र के 1,002 पद और Non-TSP क्षेत्र के 9,642 पद शामिल हैं. भर्ती के जरिए क्लर्क ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे. बड़ी संख्या में रिक्तियां होने की वजह से यह भर्ती राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- DU पीजी एडमिशन में सीट एक्सेप्ट करने का तरीका, जानें हर स्टेप्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola