Jio Rs 198 vs Rs 199 Plan: आखिर सिर्फ ₹1 का अंतर आपको क्या एक्स्ट्रा देता है? जानें यहां
Jio Rs 198 vs Rs 199 Plan
Jio के ₹198 और ₹199 प्लान में सिर्फ ₹1 का फर्क है. लेकिन चुनाव आसान नहीं है. एक तरफ छोटा वैलिडिटी वाला ज्यादा डेटा मिलता है, तो दूसरी तरफ लंबे समय तक चलने वाला बैलेंस्ड पैक है. असल में यह फर्क आपकी जरूरत स्पीड या दिनों पर पूरा डिपेंड करता है.
जियो ने अब करीब ₹198 वाले सेगमेंट में दो प्लान पेश कर दिए हैं. खास बात ये है कि हाल ही में कंपनी ने नया ₹199 वाला किफायती पैक भी लॉन्च किया है. दिलचस्प बात ये है कि पहले से ही Jio के पास ₹198 का एक और प्रीपेड प्लान मौजूद है. अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या जियो इनमें से किसी एक प्लान को हटाने या बदलने की तैयारी में है? या फिर सिर्फ ₹1 का फर्क वाकई कोई बड़ा बदलाव लाता है? अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं कि ₹198 और ₹199 वाले इन दोनों प्लानों में क्या अंतर है और किसमें ज्यादा फायदा मिलता है, तो आइए आपको बताते हैं.
Jio का ₹198 वाला प्लान
- प्लान टाइप: यह एक True 5G अनलिमिटेड प्लान है.
- मुख्य फायदे: इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, रोज 2GB डेटा (कुल 28GB) और रोज 100 SMS भी मिलते हैं. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर 64 Kbps रह जाती है. अगर आपका फोन और एरिया 5G सपोर्ट करता है तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है.
- वैलिडिटी: 14 दिन
- एक्स्ट्रा फायदे: इसमें आपको JioTV और JioAICloud जैसी सर्विसेज का एक्सेस मिलता है.
- रोज का खर्च: इस प्लान की औसत कीमत करीब ₹14.14 प्रति दिन पड़ती है.
Jio का ₹199 वाला प्लान
- प्लान टाइप: ये Jio का एक वैल्यू प्लान है, जो नए लॉन्च हुए Affordable Pack कैटेगरी में आता है.
- मुख्य फायदे: इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, रोज 1.5 GB डेटा (पूरे प्लान में 27 GB) और हर दिन 100 SMS का फायदा मिलता है. हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट चलता रहेगा, लेकिन स्पीड 64 Kbps हो जाएगी.
- वैधता: 18 दिन
- एक्स्ट्रा फायदे: इसमें JioTV और JioAICloud जैसी सुविधाओं का भी एक्सेस मिलता है.
- रोज का खर्च: इस प्लान की कीमत लगभग ₹11.05 प्रति दिन पड़ती है.
₹1 का फर्क समझिए
सिर्फ ₹1 का फर्क आपको दो बिल्कुल अलग तरह के फायदे दे सकता है. अगर आप चाहें तो 5G फोन पर 14 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा का मजा ले सकते हैं, या फिर उसी ₹1 को छोड़कर 18 दिनों तक हर दिन 1.5GB डेटा पा सकते हैं. मतलब साफ है. थोड़ा सा समझदारी से चुनाव करके आप या तो अनलिमिटेड स्पीड वाला छोटा पीरियड चुन सकते हैं या फिर थोड़ा कम डेटा लेकिन ज्यादा दिनों तक चलने वाला फायदा.
वहीं अगर आपके पास 4G डिवाइस है, तो ऑप्शन और भी दिलचस्प हो जाता है. आपको 14 दिनों के लिए 2GB रोज या फिर 18 दिनों के लिए 1.5GB रोज डेली मिलता है. यानी सिर्फ ₹1 का अंतर आपको स्पीड, डेटा और दिनों के बीच एक स्मार्ट ट्रेड-ऑफ करने का मौका देता है.
यह भी पढ़ें: Jio या Airtel? ₹355 में किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










