साइबर क्राइम का आरोपी महेंद्र पकड़ा गया

Published at :03 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर क्राइम का आरोपी महेंद्र पकड़ा गया

नारायणपुर: थाना क्षेत्र के लटैया गांव से साइबर क्राइम का एक आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. इस संबंध मंे इस घटना में सफलता पाने वाले सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से […]

विज्ञापन

नारायणपुर: थाना क्षेत्र के लटैया गांव से साइबर क्राइम का एक आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

इस संबंध मंे इस घटना में सफलता पाने वाले सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से कई नकाब पोशों के चेहरे से परदा उठने की संभावना व्यक्त की जा रही है. घटना के संबंध मंे बताया कि लटैया गांव निवासी महेंद्र मंडल नामक इस युवक की तलाश पहले से पुलिस को थी. लेकिन यह व्यक्ति अपने गांव मंे नहीं रहता था. इसकी सूचना पुलिस मिली तो पुलिस इसे पकड़ने के लिये अपना जाल बिछा दिया. और उसमें महेंद्र जा फंसा. इसके पास से तीन मोबाइल एवं दो दूसरे के नाम से अनिरिक्त सीमकार्ड मिला है. इसकी जांच करने पर उक्त युवक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को कई अहम जानकारी दी.

वहीं उसके मोबाइल से बंैक एकाउंट के कई सॉफ्टवेयर भी मिले. कहा कि इसकी जांच की जा रही है. श्री सिंह ने बताया की आरोपी अपने आप क ो बैंक कोई अफसर बताकर लोगों से उसके खाता से संबोधित जानकारी हासिल कर उसके खाता से पैसे गायब कर देता था. इसकी जांच में पुलिस गंभीरता पूर्वक कर रही है. इससे जुड़े सभी तारों को जोड़कर सभी आरोपियों पर नकेल कसा जायेगा. इस आरोपी को पकड़ने मंे सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola