पेन और पेपर पर है स्वास्थ्य विभाग की सुविधाएं

जामताड़ा: स्थानीय रेड क्रॉस सभागार में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम ने की. बैठक में जिप उपाध्यक्ष आनंद लाल मरांडी, सिविल सर्जन डॉ वीके साहा, डॉ एके घोष, डॉ राजदेव मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी ली. जानकारी के […]
जामताड़ा: स्थानीय रेड क्रॉस सभागार में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम ने की. बैठक में जिप उपाध्यक्ष आनंद लाल मरांडी, सिविल सर्जन डॉ वीके साहा, डॉ एके घोष, डॉ राजदेव मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी ली. जानकारी के उपरांत उन्होंने कहा कि यहां सभी योजनाएं पेन और पेपर पर ही चल रही है.
उन्होंने सिविल सर्जन से स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी. वहीं उन्होंने कहां की एनआरएचएम के तहत जो काम किया जा रहा है उसमें तेजी लाये. मौके पर उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार करें जिससे आने वाले दिनों में लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और जनता को सुविधाओं का लाभ मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










