ओके ::: झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Published at :02 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::: झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

जामताड़ा: केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून व राज्य सरकार द्वारा स्थानीय नीति बनाये बिना बहाली करने के विरोध में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला इकाई ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने किया. इसके बाद मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया. जिलाध्यक्ष श्री हेंब्रम […]

विज्ञापन

जामताड़ा: केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून व राज्य सरकार द्वारा स्थानीय नीति बनाये बिना बहाली करने के विरोध में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला इकाई ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने किया.

इसके बाद मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया. जिलाध्यक्ष श्री हेंब्रम ने कहा कि केंद्र और सूबे की सरकार यहां के जनता को भूमिहिन और बेरोजगार बनाना चाहती है.

इसका विरोध किया जायेगा. पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया ने कहा कि वर्तमान की भाजपा की सरकार उद्योग घराने के लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने पर ध्यान दे रही है. ऐसी सोच रखने वाली सरकार कह मनसूबा झामुमो कभी पूरा नहीं होने देगा. इसके विरोध में जोरदार आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर पर कैलाश प्रसाद साव, आनंद टुडू, हीरालाल सोरेन, देवाशीष मिश्रा, मो जमीरउद्दीन अंसारी, चंचल राय, साकेश सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola