शांतिपूर्ण होली मनाने को लेकर पुलिस-पब्लिक की हुई बैठक

Published at :02 Mar 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण होली मनाने को लेकर पुलिस-पब्लिक की हुई बैठक

फोटो: 02 जाम 20 बैठक में भाग लेते दोनों राज्य के पदाधिकारीप्रतिनिधि, मिहिजाम चित्तरंजन में आरपीएफ कमांडेंट आरके सिंह की अध्यक्षता मंे पुलिस-पब्लिक की उच्चस्तरीय बैठक हुई. जिसमें होली को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर चितरंजन एवं मिहिजाम थाने की पुलिस के अलावा आरपीएफ, पब्लिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. अवसर पर […]

विज्ञापन

फोटो: 02 जाम 20 बैठक में भाग लेते दोनों राज्य के पदाधिकारीप्रतिनिधि, मिहिजाम चित्तरंजन में आरपीएफ कमांडेंट आरके सिंह की अध्यक्षता मंे पुलिस-पब्लिक की उच्चस्तरीय बैठक हुई. जिसमें होली को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर चितरंजन एवं मिहिजाम थाने की पुलिस के अलावा आरपीएफ, पब्लिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. अवसर पर निर्णय लिया गया कि सोमवार से बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों व बाइक पर तीन सवारी करने वालों पर पाबंदी रहेगी. वहीं कानफांड़ू बाजा व डीजे को लेकर भी खास हिदायत दी गयी. साथ ही शराब पीकर किसी को जबरन रंग लगाने या सड़क पर उपद्रव मचाने वालों पर भी पैनी निगाह रखी जायेगी. जबकि शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. मौके पर चित्तरंजन पुलिस इंस्पेक्टर नजरूल इसलाम, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज टुडू, अजय कुमार, रामानंद पंडित, मिहिजाम पुलिस के एएसआइ दिनेश शर्मा के अलावा कमल गुप्ता, मानवाधिकार मिशन के डॉ सिद्धार्थ राय, एसजे रहमान, गुड्डू सिंह, आरपीएफ एसोसिएशन के गौतम मुखर्जी, वाइस वार्डन राजेंद्र कुमार, सुभाष घोष आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola