ओके... भाकपा की बैठक में सांगठनिक रिपोर्ट पर चर्चा

नाला . भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में घोलजोड़ विद्यालय प्रांगण में नाला पूर्वांचल कमेटी का सम्मेलन आयोजित हुआ. आसरफ अली ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. जिला सचिव गया प्रसाद पाल ने उदघाटन भाषण दिया. कन्हाईमाल पहाडि़या ने वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार की कार्यशैली तथा राजनीतिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया. पार्टी का सिद्धांत […]
नाला . भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में घोलजोड़ विद्यालय प्रांगण में नाला पूर्वांचल कमेटी का सम्मेलन आयोजित हुआ. आसरफ अली ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. जिला सचिव गया प्रसाद पाल ने उदघाटन भाषण दिया. कन्हाईमाल पहाडि़या ने वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार की कार्यशैली तथा राजनीतिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया. पार्टी का सिद्धांत एवं वर्तमान कार्यक्रम के बारे में अंचल मंत्री आयेन माजी ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया. जिसमें 14 सदस्यों ने बहस में हिस्सा लिया. इसके बाद तीन व चार मार्च को फतेहपुर में निर्धारित जिला सम्मेलन के तैयारी की समीक्षा की गयी. जिला सम्मेलन के लिए 42 डेलिगेट का चयन किया गया. मौके पर कालीपद राय, तुषार कांति मंडल, सुबल मंडल, सुरेश राय, बाबूश्वर मरांडी, परिमल राना, कालीदास मुर्मू, हरेकृष्ण मंडल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










